- Hindi News
- हमीदिया अस्पताल में 15 जनवरी से शुरू होगी गामा कैमरे से जांच
हमीदिया अस्पताल में 15 जनवरी से शुरू होगी गामा कैमरे से जांच
भोपाल| राजधानीके हमीदिया अस्पताल में 15 जनवरी से कैंसर रोगियों की जांच गामा कैमरा से होगी। कैमरे के इंस्टालेशन का काम 30 दिसंबर तक पूरा होगा। अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में वैज्ञानिकों ने गामा कैमरा के इंस्टालेशन की शुरुआत कर दी है। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ.डीके पाल ने बताया कि मरीजों की जांच करने के लिए नया गामा कैमरा खरीदा गया है। इसके शुरू होने से कैंसर के मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।