- Hindi News
- जेवर चमकाने के नाम पर बिल्डर की पत्नी से 50 हजार की ठगी
जेवर चमकाने के नाम पर बिल्डर की पत्नी से 50 हजार की ठगी
उद्योगपति के घर में नौकर ने की चोरी
राजधानीमें एक बार फिर दगाबाज नौकर ने मालिक का भरोसा तोड़कर सवा तीन लाख रुपए का माल चुरा लिया। वह डेढ़ साल से उद्योगपति के घर में नौकरी कर रहा था। वारदात के वक्त पूरा परिवार प्रार्थना के लिए चर्च गया था। इसी दौरान उसने घर से दो लाख रुपए नकद और साढ़े छह तोला सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। कमला नगर पुलिस ने उद्योगपति की शिकायत पर आरोपी नौकर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
वैशाली नगर के मकान नंबर 53 में रहने वाले 51 वर्षीय जॉन जैकब की गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी है। एएसआई राजेंद्र गुर्जर के मुताबिक रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह परिवार समेत प्रार्थना के लिए चर्च चले गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने नौकर राजन थापा को घर पर ही छोड़ा था। रात 12 बजे लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था और राजन भी नहीं था। अंदर जाने पर पता चला कि अलमारी में रखे दो लाख रुपए नगद, साढ़े छह तोला सोने के जेवर और एवीएटर स्कूटर गायब था। उन्होंने राजन का मोबाइल फोन लगाया तो वह बंद मिला। काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिला तो उन्होंने कमला नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
जॉन ने पुलिस को बताया है कि राजन करीब डेढ़ साल से उनके लिए काम कर रहा था। पहले वह उनकी फैक्टरी में वर्कर था। जून 2014 को वे राजन को खाना बनाने के लिए अपने घर ले आए थे। राजन का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ था। पुलिस को राजन का एक पहचान-पत्र भी मिला है, जो नेपाल का है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। बीती 26 नवंबर को भी अयोध्या नगर पुलिस ने एक रिटायर्ड भेल कर्मचारी की शिकायत पर उनके नौकर राजेंद्र प्रजापति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोपी ने अपने मालिक के खाते से करीब आठ लाख रुपए निकाल लिए थे।
आरोपी राजन थापा।