पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"फीस के लिए सबके सामने प्रताड़ित करते हैं टीचर्स\'

\"फीस के लिए सबके सामने प्रताड़ित करते हैं टीचर्स\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षिविद्या मंदिर में आठवीं की छात्रा नेहा और छठवीं में पढ़ने वाले उसके भाई आयुष कनोजिया ने अपने क्लास टीचर्स पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बच्चों ने मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग में की गई शिकायत में कहा है कि टीचर उन्हें फीस भरने पर पूरी क्लास के सामने अपमानित करते हैं। उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। आयोग ने स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है।

आयोग की अध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी ने शिकायत के हवाले से बताया कि बच्चों के माता-पिता पहले महर्षि संस्थान में काम करते थे। इस कारण बच्चों से आधी फीस ली जाती थी। पिछले साल पिता के एक्सीडेंट के बाद दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद से स्कूल प्रबंधन बच्चों से पूरी फीस मांग रहा है। उनके स्कूल बस से आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। संस्थान प्रबंधन ने परिसर में स्थित उनके मकान की पानी और बिजली भी काट दी है। इधर, स्कूल के प्रिंसिपल एसएन राय ने बच्चों के माता-पिता को नौकरी से हटाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नेहा और आयुष की फीस दो साल से जमा नहीं की गई है। इस कारण क्लास टीचर्स ने उनकी स्कूल डायरी में नोट लिखकर भेजा है।