- Hindi News
- विरोध कर रहे दो डाक कर्मियों का ट्रांसफर
विरोध कर रहे दो डाक कर्मियों का ट्रांसफर
नसं, भोपाल | टीटीनगर पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों की बिगड़ती हालत के बावजूद डाक विभाग के अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। ऑफिस के हालात ठीक करने के बजाय अधिकारियों ने दो कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया और एक अन्य कर्मचारी को शोकॉज नोटिस थमा दिया है। वहीं हार्ट अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती हुए ओपी शर्मा की हालत में अब भी कोई सुधार नहीं आया है। सोमवार को दो कर्मचारी डाकघर की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट शिखा परमार से चर्चा करने पहुंचे, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय एक का ट्रांसफर बैरसिया और दूसरे का मंडीदीप कर दिया गया। वहीं, शर्मा को अस्पताल ले जाने वाले कर्मचारी काे नोटिस थमा दिया। इधर, सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पोस्टल लवलीना ने बात करने से ही इनकार किया है।