पुलिस शकरू से पता कर रही घटनाक्रम
नसं, भोपाल | बेतवाअपार्टमेंट में मेहता दंपति के फ्लैट में घुसकर हमला करवाने के सूत्रधार मलखान उर्फ मलिक को पुलिस आठ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस का तर्क है कि उसके लिए जिस भी ठिकाने पर दबिश दी गई, वह पहले ही भाग निकला। इधर, सोमवार को पुलिस शकरू को लेकर अपार्टमेंट पहुंची और घटनाक्रम को विस्तार से जाना। पुलिस उससे यह जानना चाह रही थी कि घटना के लिए आरोपियों ने कैसे रेकी की और फिर वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया।