पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनय केडिया को मिली अग्रिम जमानत

विनय केडिया को मिली अग्रिम जमानत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | प्राॅपर्टीडीलर जयप्रकाश सिंह उर्फ जेपी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में फरार चल रहे शराब व्यवसायी विनय केडिया को अदालत ने सोमवार को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी। साथ ही शर्त रखी कि वे अपना पासपोर्ट जमा कराएंगे और प्रदेश की सीमा से बाहर नहीं जाएंगे। उन्हें हर रविवार को थाने में हाजिरी भी देनी होगी। एडीजे बीबी शुक्ला ने सुनवाई के बाद कहा कि विनय केडिया को ढाई-ढाई लाख रुपए की दो जमानतें और पांच लाख रुपए का मुचलका भी पेश करना होगा।