पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं घोटाला : कांग्रेस विधायक सहित 925 आरोपी फरार

व्यापमं घोटाला : कांग्रेस विधायक सहित 925 आरोपी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापमंघोटाले में अब तक 15 दलालों सहित 925 आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इनमें 868 आरोपी 1 जुलाई 2014 से पहले दर्ज प्रकरणों के हैं। एक जुलाई 2014 के बाद दर्ज 24 प्रकरणों में 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 57 की गिरफ्तारी शेष है। फरार आरोपियों की सूची में कांग्रेस विधायक फूंदेलाल गौंड (मार्को) का नाम अभिभावक के रूप में दर्ज है। यह जानकारी सोमवार को विधानसभा में रामनिवास रावत के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने दी। गौर ने बताया कि 1 जुलाई 2014 के बाद दर्ज प्रकरणों में जिन 57 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, उनमें 15 दलाल भी शामिल हैं।

गृह मंत्री ने बताया कि एसटीएफ द्वारा की गई छापामारी में अब तक 1 लाख 3 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इनमें 95 हजार रुपए कपिल रावत, निवासी पुराना जौरा जिला मुरैना से और 8 हजार रुपए प्रदीप सिंह रावत निवासी बघरौली, तहसील कैलारस जिला मुरैना से जब्त किए गए।

इस साल जुलाई से अब तक राजधानी के चार पेट्रोल पंपों की जांच में अनियमितताएं पाईं गईं। इनमें खजूरी हाईवे सर्विस स्टेशन, नर्मदा सेल्स एंड सर्विस, गोकुल फ्यूल सर्विसेस और एनटीआर सेल्स चोपड़ा कलां शामिल हैं।

अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्रों की जांच में 66 हजार से अधिक जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इन प्रमाण पत्रों को अमान्य कर दिया गया है और पोर्टल से हटा दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को विधायक विश्वास सारंग के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने दी।

चार पेट्रोल पंप में मिली अनियमितता

फर्जी पाए गए 66 हजार से अधिक जाति प्रमाण पत्र

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली लिंक उत्सव कंपनी द्वारा अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में शासन का कोई भी अधिकारी जिम्मेदार नहीं है, इसलिए किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अपेक्षित नहीं है। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण 17 अक्टूबर को कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी।

दूध और उससे बने उत्पादों में सिंथेटिक या नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री मिलाने वाले को मप्र में अब उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। विधानसभा में सोमवार को दंड वि