पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को जोड़ो, वरना कांग्रेस जैसी हालत हो जाएगी : सहस्त्रबुद्धे

लोगों को जोड़ो, वरना कांग्रेस जैसी हालत हो जाएगी : सहस्त्रबुद्धे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता, भोपाल | ‘राष्ट्रीयअध्यक्ष अमित शाह कहते हैं कि 1947 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कोई चैलेंज नहीं कर सकता था। लेकिन उन्होंने संगठन की तरफ ध्यान नहीं दिया और आज ऐसी स्थिति है कि नेता प्रतिपक्ष तक नहीं है। भाजपा आज 1947 की राष्ट्रीय कांग्रेस की तरह है, पर लगातार मिल रही जीत के जश्न में नहीं रहना है। सदस्यों और लोगों को जोड़ो। भाजपा की कांग्रेस जैसी हालत नहीं होनी चाहिए।’ यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने सोमवार को संयुक्त रूप से बुलाई गई बड़ी बैठक में कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी साफ कर दिया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सवा दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए घर-घर जाना पड़े तो जाएं। एक परिवार में एक से अधिक लोगों को जोड़ें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत मंत्री, विधायक मौजूद थे।

भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक