पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुदान देने से पहले होगा कॉलेज का मूल्यांकन

अनुदान देने से पहले होगा कॉलेज का मूल्यांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलअसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) की तर्ज पर उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश के कॉलेजों का मूल्यांकन करेगा। कॉलेजों को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत अनुदान देने से पहले विभाग ने इनका मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने का समय दिया है। मूल्यांकन की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेजाें को अनुदान की राशि आवंटित की जाएगी।

रूसा के अंतर्गत कॉलेजों को दिए जाने वाले अनुदान का निर्धारण करने के लिए गठित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की पहली बैठक सोमवार को हुई। बैठक में छात्रों का कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन हर साल दो प्रतिशत तक बढ़ाने की कार्य योजना बनाने पर जोर दिया गया।