- Hindi News
- शिकायतों की जानकारी 24 घंटे में दें : डीजीपी
शिकायतों की जानकारी 24 घंटे में दें : डीजीपी
पुलिसमुख्यालय में आने वाली शिकायतों के संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को 24 घंटे में तथ्यात्मक जानकारी डीजीपी कार्यालय को देनी होगी। यह निर्देश डीजीपी सुरेंद्र सिंह ने जारी करते हुए कहा है कि शिकायतों की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट 15 दिन में उनके स्टाफ के अफसरों को अनिवार्य रूप से भेजें। जांच पूर्ण होने पर अंतिम रिपोर्ट संबंधित शाखा को भेजें।
हर मंगलवार को पीएचक्यू में जन सुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के आमजन डीजीपी या एडीजी से शिकायतें करते हैं। इसके अलावा अन्य दिनों में भी आमजन डीजीपी से शिकायतें करते हैं।