पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

क्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| अरेराकॉलोनी में सोमवार की सुबह क्रेन की चपेट में आने से 83 वर्षीय खलक सिंह राजपूत की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर क्रेन छोड़कर भाग निकला। मूलत: खुरई निवासी खलक सिंह तीन दिन पहले राजधानी के विश्वकर्मा नगर में रहने वाले अपने बेटे के यहां आए थे।







खलक सिंह सोमवार सुबह करीब नौ बजे टहलते हुए हबीबगंज नाके के पास स्थित गणेश मंदिर गए थे। यहां से लौटते समय एक क्रेन ने पीछे से उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।