पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"शोध को समाज तक पहुंचाना भी जरूरी\'

\"शोध को समाज तक पहुंचाना भी जरूरी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| केवलशोध होना ही पर्याप्त नहीं है। उसे समाज तक पहुंचाना भी जरूरी है। वर्तमान युग ज्ञान का युग है और ज्ञान का आधार शोध है। यह कहना है अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएल छीपा का।

वे सोमवार को प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल द्वारा आयोजित शिक्षा की गुणवत्ता के संदर्भ में शैक्षिक क्षेत्र में शोध एवं नवाचार कार्यशाला में बोल रहे थे। कुलपति ने आज के वैज्ञानिक आविष्कारों में प्राचीन काल के भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को भी याद किए जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक स्थाई समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद शर्मा ने कहा कि वैदिक काल में हुए अनेक शोधों के कारण वर्तमान में हम आत्ममुग्धता से ग्रस्त हो गए, इसलिए शोध की गति रुक गई है। कार्यक्रम को शिक्षाविद भागीरथ कुमरावत, डाॅ. प्रेम भारती, डाॅ. ओपी शर्मा ने भी संबोधित किया।