- Hindi News
- मेडिकल कैंप लगाना सराहनीय कार्य: अग्रवाल
मेडिकल कैंप लगाना सराहनीय कार्य: अग्रवाल
भोपाल| गुरुनानकचेरिटेबल मेडिकल सेंटर द्वारा गत रविवार को गुरूनानक काॅम्पलेक्स टीटी नगर में नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर पत्र समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि नि:शुल्क कैंप लगाना सराहनीय कार्य है, क्योंकि नर्सिंग होम अस्पतालों में इलाज महंगा होने के कारण हजारों लोग इलाज नहीं करा पाते हैं। विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे। संस्था के सचिव जेपीएस अरोरा ने बताया कि शिविर में नेत्र, नाक, कान, गला, हृदय, हड्डी, चर्म रोगों के विशेषज्ञ डाक्टरों ने रोगियों की जांच कर इलाज किया।