जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन 13 से
भोपाल| दिगंबरजैन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन टीन शेड स्थित जैन मंदिर में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए चार हजार प्रविष्टियां मिली हैं। सम्मेलन स्थल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस मौके पर स्मारिका \\\"मिलन\\\' का विमोचन भी होगा।