पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ लाख छात्रों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

डेढ़ लाख छात्रों को मिलेंगे स्मार्ट फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | इससाल स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर में 75 फीसदी अटेंडेंस वाले छात्रों को सरकार द्वारा स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। प्रदेश में करीब डेढ़ लाख छात्रों को यह फोन मिलेंगे। स्मार्ट फोन में आने वाली तकनीकी खराबियों को सुधारने के लिए जिला स्तर पर कंपनी के सर्विस सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को स्मार्ट फोन वितरण योजना की समीक्षा में यह जानकारी दी।

इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों को तीन हजार रुपए तक की कीमत के स्मार्ट फोन दिया जाना है। ओपन टेंडर के आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा। कंपनी कॉलेज में उपस्थित होकर छात्रों को स्मार्ट फोन देगी। जिन छात्रों को स्मार्ट फोन मिलेगा उन्हें अपना मोबाइल फोन नंबर कॉलेज प्रिंसिपल को देना जरूरी हाेगा। इस मोबाइल नंबर पर छात्रों को उच्च शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।