- Hindi News
- आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से
आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से
भोपाल | श्रीसत्यसाईं सेवा संगठन द्वारा शनिवार से तुलसी नगर स्थित शांतिवन में युवाओं के लिए आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण शिविर शुरू हो रहा है। इस दो दिवसीय शिविर में युवाओं को प्राकृतिक मानवजनित आपदाओं से बचाव, राहत पुनर्वास सहित प्राथमिक चिकित्सा के उपाय सिखाए जाएंगे। शिविर में शनिवार को दोपहर डेढ़ से 3 बजे और रविवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच लाइव डेमो होगा। कार्यक्रम के समन्वयक राजेश ठाकुर के अनुसार शिविर में भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा के साथ ही छत्तीसगढ़ के भी युवा भाग लेंगे।