पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्रेशन, नामांतरण के आवेदन आज से दें

रजिस्ट्रेशन, नामांतरण के आवेदन आज से दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | अबमैरिज रजिस्ट्रेशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र और जमीन के नामांतरण के लिए आपको अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने शुक्रवार से लोकसेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के तहत दी जा रही आॅनलाइन सेवाओं में 20 नई सेवाओं को शामिल कर लिया है। अब तक इसमें 48 सेवाएं शामिल थीं। अब इन सेवाओं के लिए लोकसेवा केंद्रों में आवेदन दिए जा सकेंगे। इसके बाद उन्हें समय सीमा के भीतर उसी केंद्र से वह प्रमाण-पत्र मिल जाएगा। आवेदन के समय ही यह बता दिया जाएगा कि किस तारीख को प्रमाण-पत्र मिलेगा। राजधानी में कलेक्टोरेट, राजभवन के सामने गैस राहत बिल्डिंग और कोलार में लोकसेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं।