पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 48 हजार पक्षकारों को नोटिस जारी

48 हजार पक्षकारों को नोटिस जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | जिलाअदालत में शनिवार को मेगा लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी। अदालत में प्री लिटिगेशन, उपभोक्ता और को-आॅपरेटिव से संबंधित मामलों का निराकरण भी किया जाएगा। इस दौरान 48 हजार मामलों की सुनवाई होने की संभावना है। वहीं, नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए सभी वार्ड ऑफिसों में व्यवस्था की है। इस दिन पेनॉल्टी में भी छूट मिलेगी। जबकि बीएसएनएल ने नेशनल लोक अदालत में 7,021 मामले रखे हैं। इन उपभोक्ताओं पर करीब पांच करोड़ 98 लाख रुपए बकाया है। इसके अलावा जिला उपभोक्ता फोरम में 200 मामले सुनवाई के लिए रखे गए है।