पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी स्कूल वैन ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं

सभी स्कूल वैन ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल आयोग ने कलेक्टरों एसपी को लिखा पत्र

राज्यबाल संरक्षण आयोग ने शहर में चल रही स्कूली वैन के ड्राइवरों का पुलिस वैरीफिकेशन अनिवार्य रूप से कराने की सिफारिश की है। इसके लिए आयोग की अध्यक्ष उषा चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि यह सिफारिश इंदौर में एक वैन के ड्राइवर द्वारा बच्ची के साथ ज्यादती करने का मामला सामने आने के बाद की है। भोपाल में भी पिछले साल एक वैन ड्राइवर ने बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की थी, लेकिन इससे भी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया।

अभी राजधानी में 4,435 स्कूल वैन चलती हैं। इनमें से अधिकतर वैन के ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं है। आरटीओ को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि किस नंबर की वैन कौन-सा ड्राइवर चलाता है। स्कूल वाले अब भी खुद को वैन संचालकों की जिम्मेदारी से दूर रख रहे हैं। महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे किसी भी ड्राइवर का आपराधिक रिकाॅर्ड पाया जाता है, तो पुलिस उसका ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल जब्त करें। पुलिस अपने क्षेत्र की हर स्कूली वैन के ड्राइवर मालिक का पूरा रिकाॅर्ड रखे। वहीं, परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि हमने सभी जिलों के आरटीओ से कहा है कि उनके शहर में चलने वाली स्कूल वैन और बस ड्राइवर की जानकारी एकत्रित की जाए। संदिग्ध गतिविधि वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाएं।