पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल में लगेगा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कॅरियर मेला

भोपाल में लगेगा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए कॅरियर मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | तकनीकीशिक्षा विभाग राजधानी में छात्रों के लिए इंजीनियरिंग कॅरियर मेला लगाएगा। इसमें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के बारे में बताया जाएगा। प्राइवेट कॉलेजों के संगठन एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल एंड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वय भवन में होगा। अगर सीबीएसई जेईई-मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ाता है तो यह मेला अगले हफ्ते होगा, वरना जनवरी के पहले हफ्ते में मेला आयोजित किया जाएगा। जेईई-मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 दिसंबर है।