- Hindi News
- हबीबगंज मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से
हबीबगंज-मुंबई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज से
भोपाल | हबीबगंजसे मुंबई के बीच साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार से चलेगी। इस गाड़ी का संचालन 13 दिसंबर से 10 जनवरी तक होगा। ट्रेन नंबर 01015 मुंबई सीएसटी-हबीबगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रति शनिवार मुंबई से रात 12.20 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 2.50 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी नंबर 01016 हबीबगंज-मुंबई सीएसटी साप्ताहिक एक्सप्रेस हर शनिवार को रात 9 बजे हबीबगंज से रवाना होकर रविवार दोपहर में 12.15 बजे मुंबई पहुंचेगी।