पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर निगम चुनाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिर भी प|ियों को ही चुनाव लड़वाएंगेे

महिला उम्मीदवारों के लाले, प|ियों को दावेदार बनाने की कोशिश

नगरनिगम चुनाव के लिए 85 वार्डों में से 42 वार्ड सिर्फ महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए जाने से दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने महिला उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। इसे देखते हुए आरक्षण से पहले इन वार्डों से टिकट की दावेदारी जता रहे नेता अब अपनी प|ियों के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके बावजूद महिला उम्मीदवारों की कमी बनी हुई है। आरक्षण की चपेट में आने वाले वर्तमान पार्षद तो प|ियों के लिए चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। हालांकि भाजपा में अभी इस बारे में प्रदेश कार्यालय से गाइडलाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। इसलिए नेता अपनी प|ियों के नाम खुलकर नहीं रख रहे हैं। जबकि जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसी पार्षदों ने प|ियों के बायोडाटा भी भिजवा दिए हैं।

उत्तर, गोविंदपुरा, नरेला और हुजूर विधानसभा में सबसे ज्यादा 32 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं। दोनों दलों के सामने यह संकट है कि किस महिला कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए। फिर भी नेताओं ने समीकरणों के हिसाब से टिकट के दावे पेश करना शुरू कर दिए हैं। कुछ ने अपनी प|ियों की बजाय दूसरे वार्ड से दावेदारी जताई तो कुछ अपनी प|ियों को ही चुनाव लड़वाना चाहते हैं।

वार्ड 20 अनारक्षित हैं, लेकिन यहां से कांग्रेस नेता अतुल कौशल दोबारा अपनी प|ी ओर वर्तमान पार्षद स्वाति कौशल को ही चुनाव लड़वाना चाहते हैं। जबकि वार्ड एक से शमीम नासिर, वार्ड 20 से राजेंद्र कौर और वार्ड 79 ममता तिवारी आदि महिला पार्षद दोबारा किस्मत आजमाने की तैयारी कर रही हैं। यहां भी आरक्षण होने के बाद भी पार्षद पतियों ने अपनी प|ियों पर ही भरोसा जताया है।

भाजपा नेता महेश खटवानी की प|ी भारती

पार्षद महेंद्र परमार की प|ी पुष्पा परमार

कांग्रेस नेता तुफैल सिद्दीकी की प|ी नाजमा

पार्षद मनीष यादव की प|ी डॉली यादव

^हर वार्ड की समीक्षा कर रहे हैं। प्राथमिकता जीतने वाले उम्मीदवार की है। महिला टिकट के लिए महिला कांग्रेस में उम्मीदवार की सक्रियता देखी जाएगी। यदि नेताओं की प|ियां क्षेत्र में सक्रिय हैं तो उन्हें टिकट देने में हर्ज क्या है? पीसीशर्मा, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस

^हमारे पास महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। वरिष्ठ नेत