- Hindi News
- आईआईटी मुंबई के ट्यूटोरियल से छात्र सीख सकेंगे लैंग्वेजेस और सॉफ्टवेयर
आईआईटी मुंबई के ट्यूटोरियल से छात्र सीख सकेंगे लैंग्वेजेस और सॉफ्टवेयर
छात्रों को सीखने को मिलेंगे ये सॉफ्टवेयर
बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लिखा पत्र
इंजीनियरिंगकॉलेजों के स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर की लैंग्वेजेस सीखने के लिए अब तो एक्सपर्ट के चक्कर लगाने होंगे और कोचिंग क्लास में पैसा खर्च करना पड़ेगा।
स्टूडेंट अब खुद ही जावा, लाइनक्स, पीएचपी जैसी लैंग्वेजेज और आॅपरेटिंग सिस्टम की प्रोग्रामिंग सीख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को आईआईटी, मुंबई द्वारा तैयार स्पोकन ट्यूटोरियल सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा। सॉफ्टवेयर में दिए गए ऑडियो वीडियो टूल्स स्टूडेंट्स को प्रोग्रामिंग सीखने में मदद करेंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इंफरमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट शुरू किया है।
यह प्रोजेक्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना नेशनल मिशन ऑन एजुकेशन थ्रू इंफरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के तहत विशेष तौर पर इंजीनियरिंग छात्रों के लिए डेवलप किया गया है। विभाग जल्द ही आईआईटी, मुंबई की स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम के साथ मिलकर छात्रों और फेकल्टी को इसकी ट्रेनिंग देने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का फायदा इंजीनियरिंग के साथ ही वे छात्र भी उठा सकेंगे, जो आईटी सेक्टर में रोजगार की संभावना तलाश रहे हैं।
विभाग की प्लानिंग शाखा के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. माेहन सेन के अनुसार इस योजना से केवल छात्रों की अाईटी स्किल डेवलप होगी बल्कि इससे आईटी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन लैंग्वेज की प्रोग्रामिंग सीखने के बाद छात्र अपनी सुविधा के मुताबिक सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन एग्जाम भी दे सकेंगे। यह सर्टिफिकेट छात्रों को कंपनियों द्वारा आयोजित केंपस ड्राइव में काम आएंगे।
छात्रों को आईआईटी, मुंबई से सिल्वर और गोल्ड सर्टिफिकेट मिलेंगे।