बाजार में मिल सकेगी स्वाइन फ्लू की दवा
नसं. भोपाल| प्राइवेटअस्पतालों में स्वाइन फ्लू का इलाज कराने वाले मरीजों को अब दवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शहर में स्वाइन फ्लू की दवा टेमी फ्लू के एकमात्र वितरक फार्मा ट्रेडर्स के पास दवा का स्टॉक गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल से दवाएं नहीं मिलतीं। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर फार्मा ट्रेडर्स से ही दवाएं लेनी पड़ती हैं। कुछ महीनों से दवाओं का स्टॉक खत्म होने लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। फार्मा ट्रेडर्स के संचालक वीरेंद्र जैन ने बताया कि हैदराबाद की एक कंपनी से पर्याप्त मात्रा में दवा ले ली गई है।