यूजी फाइनल ईयर के एग्जाम 27 से
नसं. भोपाल| बरकतउल्लायूनिवर्सिटी ने वार्षिक पैटर्न पर होने वाली बीए, बीएससी और बीकॉम फाइनल ईयर की पूरक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेंगी। सभी परीक्षाओं का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे रहेगा। इसके साथ ही विवि ने बीकॉम ऑनर्स के पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की भी परीक्षाअों का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बीकॉम ऑनर्स के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 26 दिसंबर, तीसरे सेमेस्टर की 27 दिसंबर और पांचवे सेमेस्टर की 29 दिसंबर से शुरू होगी।