पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडिशनल रजिस्ट्रार सहित छह के खिलाफ चालान पेश

एडिशनल रजिस्ट्रार सहित छह के खिलाफ चालान पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं. भोपाल| सहकारिताविभाग के एडिशनल रजिस्ट्रार जेपी गुप्ता सहित छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने सीजेएम पंकज माहेश्वरी की अदालत में चालान पेश किया। अपेक्स बैंक ने 2001 में त्रिकूटा कोल्ड स्टोरेज को 1 करोड़ 35 लाख का लोन दे दिया था, लेकिन यह स्टोरेज तैयार ही नहीं हुआ और फर्म ने लोन भी नहीं चुकाया। लोकायुक्त के निर्देश पर बैंक ने दोषियों के खिलाफ थाना टीटी नगर में एफआईआर कराई थी। जिस समय यह लोन दिया गया, जेपी गुप्ता बैंक के एमडी थे। जिन अन्य लोगों के खिलाफ चालान पेश किया गया है उनमें बैंक के जीएम एसके गुप्ता, डिप्टी मैनेजर एसके कुशवाह, त्रिकूटा कोल्ड स्टोरेज के संचालक अभिषेक पोरवाल, अभिनव पोरवाल और ललित बजाज शामिल हैं।