पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता को आज से मंत्री बताएंगे एक साल में क्या किया

जनता को आज से मंत्री बताएंगे एक साल में क्या किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर मंत्रियों ने क्या उपलब्धि हासिल की इसका रिपोर्ट कार्ड सभी मंत्री जनता के सामने रखेंगे। इसकी शुरुआत शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव से हो रही है। राज्य सरकार ने 13 से 25 दिसंबर का वक्त तय किया है, साथ ही 19 मंत्रियों को विभाग के कार्यों का लेखा-जोखा पेश करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद विधायकों से कहा जाएगा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। यह पहला अवसर होगा, जब भाजपा सरकार में सभी मंत्रियों को यह काम सौंपा गया है।

इस रिपोर्ट कार्ड को लेकर जब मंत्रियों से पूछा गया तो वो ‘माइल स्टोन’ साबित होने वाली एक उपलब्धि भी नहीं बता पाए। आदिमजाति कल्याण मंत्री ज्ञान सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री ने हमें खिलाने और चाय पिलाने के साथ-साथ वक्तव्य देने के लिए कहा है, विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार बोले कि अफसर ही नहीं सुनते तो क्या करें? मंत्री भार्गव ने कहा कि एक साल के लक्ष्य को चारों विभागों, पंचायत, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय सहकारिता ने लगभग पूरा अचीव किया है।

मंत्री बोले

^कृषि में मप्र नंबर वन है। एक उपलब्धि पर कहा - ‘बाद के लिए भी कुछ छोड़ो।’ -गौरीशंकर बिसेन, कृषिमंत्री

^जिसदिन का समय तय है, उसी दिन बताऊंगा उपलब्धि।\\\' -गौरीशंकर शेजवार, वनमंत्री

^सिंहस्थसमेत कई क्षेत्र में राशि का आवंटन हुआ है। विभाग का काम बेहतर चल रहा है।\\\' -कैलाश विजयवर्गीय, नगरीयविकास मंत्री

^एकसाल की प्रोग्रेस रिपोर्ट जनता के सामने रखनी है। यह सिर्फ लेखा-जोखा।\\\' -नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्यमंत्री

^एक उपलब्धि ‘23 तारीख को बताऊंगा। अभी नहीं बता सकता।’ -विजयशाह, खाद्यमंत्री

^नगरीयनिकाय चुनाव में अपने क्षेत्र में जीत मिली है। इससे बड़ी क्या उपलब्धि होगी।’ -कुसुम मेहदेले, पीएचईमंत्री

^मेरेविभाग का परफेक्ट रिपोर्ट कार्ड है। जहां कमी है, उसे भी पूरा करेंगे।\\\' -रामपाल सिंह, राजस्वमंत्री