पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में मारा गया

30 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में मारा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| अंचलमें दो पुलिसकर्मियों और तीन कारोबारियों की हत्या कर आतंक कायम करने वाले तीस हजार के इनामी बदमाश शेरा उर्फ रवि किरार को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह महाराजपुरा इलाके में मुरैना-झांसी हाइवे पर एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शेरा अपने एक साथी के साथ शहर से निकलने की फिराक में था। तभी इसका सामना पुलिस से हो गया। पुलिस और इसके बीच लगभग बीस-पच्चीस मिनट फायरिंग हुई। इस दौरान पुलिस की 12 गोलियां इसके शरीर में लगीं। इसका साथी कट्टे से गोलियां चलाता हुआ भाग गया। शेरा के कब्जे से पुलिस को 32 बोर की पिस्टल, तीन मैगजीन, साढ़े आठ हजार रुपए और मुरैना के एक वकील भोपाल के एक पत्रकार का विजिटिंग कार्ड मिला है।

मुरैना - झांसी हाइवे पर हुई मुठभेड़