पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोवर्धन जन जागरण रैली कल निकलेगी

गोवर्धन जन-जागरण रैली कल निकलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भारतीयगौ क्रांति मंच के बैनर तले रविवार को गुफा मंदिर लालघाटी से सुबह 9 बजे गोवर्धन जन-जागरण रैली निकाली जाएगी। महंत चंद्रमादास त्यागी ने बताया कि रैली छोला दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां धर्म सभा के माध्यम से केंद्र राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए पांच मांगे प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ मंत्रालय खोले जाने की मांगें शामिल हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि सभा में गौ क्रांति मंच के अध्यक्ष गोपाल मणि महाराज महंत जगदीश दास समेत कई साधु-संत सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होंगे।