पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएम दे सकेंगे दस करोड़ तक की मंजूरी

जीएम दे सकेंगे दस करोड़ तक की मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|रेलवे स्टेशनोंपर दस करोड़ रुपए तक के विकास कार्य की मंजूरी अब संबंधित जोन के महाप्रबंधक (जीएम) दे सकेंगे। वर्तमान में जीएम को मात्र दो करोड़ रुपए तक मंजूर करने का अधिकार हैं। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने की खातिर यह निर्णय लिया गया है। अगले महीने नईदिल्ली में होने वाली जीएम कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा होगी। रेलवे जीएम को 10 करोड़ तक के विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के अधिकार मिलते ही भोपाल स्टेशन की सेकंड एंट्री पर छह नंबर प्लेटफॉर्म सहित अन्य कामों के लिए बजट की समस्या नहीं आएगी।