- Hindi News
- नाक से गले तक ट्यूमर, डॉक्टरों ने निकाला
नाक से गले तक ट्यूमर, डॉक्टरों ने निकाला
छोलारोड निवासी अनवर खान (55) की नाक के अंदर एक ट्यूमर बन गया था। इसकी वजह से वे सामान्य रूप से नाक से सांस नहीं ले पा रहे थे। बीते हफ्ते भोपाल मेमाेरियल अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 10 सेमी लंबे और 7 सेंटीमीटर चौड़े इस ट्यूमर को निकाला। नाक के ऊपरी हिस्से को हटाकर यह ट्यूमर निकाला गया। इसे फेशियल डिजॉल्विंग तकनीक कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, सामान्य तौर पर वयस्कों में यह ट्यूमर नहीं होता। बीएमएचअारसी के डायरेक्टर डॉ. मनोज पांडे और अंकोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। डॉ. पांडे ने बताया कि करीब दस साल से अनवर की नाक में यह ट्यूमर था। इसे नेसो फेरिंजियल फाइब्रोमा कहा जाता है। साल दर साल यह ट्यूमर बढ़ता गया।