पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी अंत से शुरू होगा वीआईपी लाउंज का काम

जनवरी अंत से शुरू होगा वीआईपी लाउंज का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपालरेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर वीआईपी लाउंज बनाने की कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है। इसकी जमीन के लिए रेलवे ने आरएमएस के दफ्तर वाली जमीन खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लाउंज का काम आगामी जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा।

भोपाल स्टेशन पर लाउंज बनाने की घोषणा वर्ष 2012 के रेल बजट में की गई थी। इसमें यात्रियों को एयरपोर्ट स्तर की सुविधाएं दी जाने का प्रावधान है। लाउंज को बनाने तथा उसके संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी का रहेगा। करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर बनने वाले लाउंज में वाई-फाई सहित कांफ्रेंस हॉल, डबल बेड रूम और फूड कोर्ट की सुविधा भी रहेगी। लाउंज में 72 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन, टीवी का इंतजाम भी होगा।