पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं : अनुभव नहीं तो भी दे सकेंगे परीक्षा

व्यापमं : अनुभव नहीं तो भी दे सकेंगे परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| व्यावसायिकपरीक्षा मंडल (‌व्यापमं) द्वारा आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली इंवेस्टिगेटर चयन परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास दो साल का अनुभव नहीं है। संचालनालय ने इंवेस्टिगेटर पद के लिए सर्वेक्षण एवं सांख्यिकी विश्लेषण के क्षेत्र में मांगे गए दो साल के अनुभव का नियम हटा दिया है। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, इकॉनॉमिक, सांख्यिकी, गणित या समाज शास्त्र में से किसी एक विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातक उपाधि या फिर इन्हीं विषयों में से किसी एक में पोस्ट ग्रेजुएशन है।