पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननि ने चलाया कुत्तों का धरपकड़ अभियान

ननि ने चलाया कुत्तों का धरपकड़ अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतनगर भास्कर. भोपाल|भोपाल नगरनिगम की ओर से गुरुवार को संतनगर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया गया। यहां से निगम कर्मी कई कुत्तों को पकड़कर ले गए हैं। संत नग में आए दिन कुत्तों के काटने का लोग शिकार हो रहे थे।

भोपाल नगर निगम से आए कर्मचारियों ने फंदे के जरिए कुत्तों को पकड़ा और अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि संतनगर में विगत कुछ माह से कुत्तों की संख्या सैकड़ों से बढ़कर हजारों तक पहुंच रही है। ऐसे में ये कई लोगों को अपना शिकार भी बना चुके हैं। रहवासियों का कहना है कि इसी तरह की निगम को निरंतर चलानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक निगम की यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

इधर कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर संतनगर के नागरिकों द्वारा सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायतें की गई हैं। इसी को लेकर निगम अमला चेता है और कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। निगम की इस कार्रवाई से लोगों को राहत जरूर मिलेगी।