अभिषेक को मिली रोशनी
संतनगर भास्कर. भोपाल|बैरसिया केपास स्थित सेमरा कला गांव के 12 वर्षीय अभिषेक की चोटिल आंख का सेवा सदन नेत्र अस्पताल में मंगलवार को नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। तीन दिन पहले यह बालक गांव में अपने मित्रों के साथ खेल रहा था तो एक नुकीली कलम उसकी दाहिनी आंख में घुस गई और यह आंख काफी दर्द करने लगी। बाद में उसे इलाज के लिए सेवा सदन अस्पताल भेज दिया गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. समता पटेल ने मंगलवार को इस बच्चे की आंख का ऑपरेशन किया जो सफल रहा। अभिषेक एक गरीब किसान का बेटा है।