भगवंती नावाणी जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन
सिंधीकोकिला भगवंती नावाणी को उनकी 76वीं जयंती पर सिंधी कलाकारों ने कई सुंदर प्रस्तुतियां देकर याद किया। सिंधी कवि सम्मेलन के साथ यहां गीत-संगीत की महफिल भी सजाई गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रोतागण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
सिंधु संस्था ने नवयुवक सभा भवन में यह आयोजन किया, जिसमें गीत-संगीत के अलावा हास्य का लुत्फ लेने का मौका भी सिंधी संगीत प्रेमियों को मिला। कार्यक्रम में गायक कलाकार नारी लच्छवाणी, दिलीप लालवाणी, रचना लच्छवानी का गायन हुआ। जिन्होंने सिंधी संगीत के हर रंग महफिल को दिए। कार्यक्रम में भगवंती नावाणी के गाये सिन्धी गानों की प्रस्तुति भी दी गईं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक स्थानीय लोग मौजूद थे।
शायरों ने श्रोताओं को गुदगुदाया
वहींसिंधी कवि सम्मेलन में शायर डीआर लालवानी, देव अर्जुवानी, बल्लू चोईथानी, नंदकुमार सनमुखानी, भगवान बाबानी, कनयो शेवानी, कन्हैयालाल मोटवानी, शोभा लेखवानी, द्रोपदी चंदनानी ने कई कविताएं हास्य चुटकुले सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
सालोंसे चली रही परंपरा
संस्थाके प्रमुख नारी लच्छवाणी ने बताया प्रतिवर्ष होने वाले इस संगीत कार्यक्रम में सिंधी गायन के नवोदित कलाकारों को अपनी योग्यता दिखाने के लिए मंच मिलता है। यह परंपरा सालों से चली रही है। हम कलाकार सिंधी कलाकारों को उनके ही मिजाज में याद कर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते िसधु संस्था के कलाकार।