पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बल्ब लाओ, एक एलईडी मुफ्त पाओ

तीन बल्ब लाओ, एक एलईडी मुफ्त पाओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुरू हुई बिजली कंपनी की नई पहल

अच्छी योजना

50 फीसदी से ज्यादा घट जाएगा बिजली बिल

आनंद सक्सेना|भोपाल

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब भोपाल में उपभोक्ताओं को मुफ्त में एलईडी देगी। बिजली बचाने के लिए शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत इस एलईडी के बदले सिर्फ घर के कोई भी तीन बल्ब कंपनी को देना होंगे। केंद्र सरकार की डिमांड साइड मेनेजमेंट (डी एसएम) योजना फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में चल रही है।

बिजली कंपनी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में यह योजना काफी सफल हुई है। उसके बाद ही केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों को इस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना से कंपनी के ऊपर अतिरिक्त भार शुरू में सकता है, लेकिन बाद में बिजली खपत काफी तेजी से कम होने लगेगी। खपत बढ़ने के कारण बाहर से बिजली खरीदने में जो राशि कंपनी द्वारा खर्च की जा रही है, वह बच जाएगी। यह लंबी योजना है, लेकिन इसका लाभ कंपनी के साथ ही प्रदेश को होगा। दिल्ली में चल रही योजना को प्रदेश के अधिकारी और मंत्रियों ने भी काफी सराहा था। इसके पहले कंपनी ने जब पहली बार सीएफएल मार्केट में आए थे, तब भी पुराने बल्ब बदले गए थे।

कनेक्शनभी नियमित

अधिकारियोंके अनुसार बिजली कंपनी द्वारा शहर के करीब लगे उन अस्थाई कनेक्शन को भी नियमित कर रही है, जो ग्रामीण फीडर से जुड़े हैं। यह कनेक्शन उन स्थाई कनेक्शन के करीब होना चाहिए, जो 50 मीटर के दायरे में हों।