पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधी हास्य व्यंग्य यानी बल्लू चोईथानी

सिंधी हास्य व्यंग्य यानी बल्लू चोईथानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतनगर भास्कर. भोपाल

सिंधीहास्य व्यंग्य का बड़ा नाम है बल्लू चोईथानी। सिंधी साहित्य जगत में गुदगुदाने वाली कविताओं के साथ हंसते हुए व्यंग्य करने में माहिर चोईथानी के व्यक्तित्व में सेवा का भाव भी स्थाई भाव है।

संतजी के सेवा शिविरों में सेवाधारी के रूप में भी नजर आते हैं। सिंधी साहित्य जगत को बल्लू चोईथानी ने कई किताबें दीं हैं। हास्य व्यंग्य की सीढ़ियां सिंधी भाषियों में खासी पसंद की जाती हैं। शिक्षा के नजरिये से अर्थशास्त्र और इंग्लिश में एमए करने वाले बल्लू की पहचान सिंधी कवि सम्मेलनों के हास्य कवि के रूप में होता है, देश में कोई सिंधी कवि सम्मेलन नहीं होता कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। बल्लू की सिंधी में खिली खोल कपाट, खिलण जी खोराक, ईश्वर जो अवतार संत हिरदाराम, खिली पाता् चुहिंडिड़ी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

उपलब्धियां

{आकाशवाणीभोपाल केन्द्र से साप्ताहिक सिंधी कार्यक्रम की कंपीयर 1981 से 2013 तक की। {सिंधी साहित्य अकादमी में ने 2007 में सिंधी साहित्य पुरस्कार। {छग सिंधी साहित्य संस्थान ने भी सम्मानित किया। {मासिक पत्रिका अखंड सिंधु संस्कार में 1996 से स्थाई स्तंभ बल्लूअ जा बोल। {आकाशवाणी, दूरदर्शन में सिंधी कविताओं का प्रसारण। {भारत के अनेक शहरों तथा सिंध (पाकिस्तान) में काव्य पाठ {सिंधी फिल्म वाईसर गुम के सभी गीत के गीतकार {सिंधी फिल्म कमाल थी वियो में मुख्य भूमिका तथा नाटकों में।