पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि पर लगेगा भव्य मेला

महाशिवरात्रि पर लगेगा भव्य मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखसागर आश्रम में लगाई जा रही धुनी, संतनगर में होंगे कई आयोजन

संतनगर भास्कर|भोपाल

महाशिवरात्रिपर संत हिरदाराम नगर के उमापति महादेव मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्धभाऊ करेंगे।

उमापति महादेव मंदिर की स्थापना भगत नथुर मल द्वारा 52वर्ष पूर्व की गई थी। संत हिरदाराम जी जब पुष्कर जाते थे, महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर में माथा टेककर ही जाते थे। श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र रहे इस मंदिर में सालों से मेले का आयोजन हो रहा है। इस बार भी सोमवार 16 फरवरी को शाम को शुभारंभ के बाद रात 9 बजे भगत प्रीतमदास की मंडली द्वारा रात 1 बजे भगत पेश की जाएगी। जिसके बाद अगले दिन सुबह 4:30 बजे तक भगत मोहनलाल की भगत मंडली अपनी प्रस्तुति देगी। शिवरात्रि के दिन यहां सुबह 6 बजे से 10 बजे तक हवन कार्यक्रम होगा। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आम भंडारे का आयोजन रखा गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक भगत प्रीतमदास मंडली भगत मोहनलाल की मंडली भगत की सुंदर प्रस्तुति देगी। उमापति महादेव मंदिर प्रांगण में होने वाले सभी आयोजन शिव मंडली एवं पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण हिस्सा लेंगे।

अन्यस्थानों पर भी होंगे आयोजन

संतहिरदाराम नगर के मंदिरों और दरबारों में भी महाशिवरात्रि की तैयारियां की जा रही हैं। कहीं धार्मिक कार्यक्रम जारी हैं तो कहीं रूपरेखा बनाई जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कई तरह के खास आयोजन होंगे। उपनगर में मुख्यमार्ग स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भगवान शंकर की विशेष पूजा अर्चना के साथ अभिषेक आम भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

सुखसागरआश्रम में लगाई जा रही है ओम नम: शिवाय की धुन

21जनवरी से सुखसागर आश्रम में धुनी का आयोजन हो रहा हैं। जिसमें श्रद्धालुगण प्रतिदिन हरिओम नम: शिवाय का जाप कर रहे हैं। उपनगर के सुखसागर उदासीन आश्रम में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हरिओम नम: शिवालय की धुनी लगाई जा रही है।। यहां पिछले कई दिनों से रोजाना शाम 5 बज से 6 बजे तक श्रद्धालुगण धुनी लगाने पहुंचते हैं और भगवान शंकर का नाम जपते हैं। इसके अलावा आश्रम में हर रोज बाबा रामदास उदासीन और उनके सुपुत्र राजकुमार उदासीन के सानिध्य में भजन कीर्तन सत्संग भी आयोजित किया जा रहा हैं। शिवरात्रि से पूर्व 15 फरवरी से हरिओम नम: शिवाय की धुनी अखंड रूप से लगाई जाएगी। शिवरात्रि के दिन आश्रम में भगवान शंकर का अभिषेक के बाद आम भंडारा किया जाएगा। शिवरात्रि के दिन शाम को भोग साहिब के साथ अखंड धुनी का समापन किया जाएगा।

धुनी के दौरान सत्संग करते बाबा रामदास।