अब वादों को निभाने की चुनौती
कौन होगा जोनाध्यक्ष यह जल्द तय होगा। वार्ड दो के कृष्णमोहन सोनी को छोड़ दिया जाए तो सभी नए पार्षद हैं। सोनी का नाम नगर निगम जोन अध्यक्ष के लिए चल रहा है, वह अध्यक्ष बनते हैं तो कोई महिला पार्षद के हाथ में जोन की कमान आएगी। चारों महिला पार्षद भाजपा नेताओं की प|ियां या रिश्तेदार हैं। जोनाध्यक्ष के चयन में पति की पार्टी नेताओं से नजदीकियां अहम भूमिका निभाएंगी। वार्ड एक से चुनी गईं राजकुमारी मीणा भाजयुमो नेता राजू मीणा भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ग्रामीण, वार्ड चार से भारती खटवानी मंडल उपाध्यक्ष महेश खटवानी की प|ी हैं। वार्ड पांच से दीपा वासवानी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की रिश्तेदार हैं। वार्ड छह से नीतू खरे के पति कुलदीप खरे भाजपा की जिला इकाई में उपाध्यक्ष हैं।
^हर जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। उपनगर को सुंदर स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ काम करे। संतनगर की समस्याओं को ध्यान में रखे, जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें पूरे कराए। विकास के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान कराए। -साबूमलरीझवानी, अध्यक्ष,पूज्य सिंधी पंचायत
^पार्षदों ने जो जनता से वादे किए हैं, उनपर वे खरे उतरें। गंदगी की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम के कामगारों की संख्या बढ़ाकर उन्हें अच्छी सफाई कराने के लिए बाध्य करें। नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की निगरानी व्यवस्था भी की जाए, ताकि संतनगर एक स्वच्छ उपनगर बन सके। -एनडीखेमचंदानी, अध्यक्ष, सिंधी सेंट्रल पंचायत
वार्ड छह पार्षद: नीतू खरे (भाजपा)
वार्ड चार पार्षद: भारती खटवानी (भाजपा)
वार्ड दो पार्षद: कृष्ण मोहन सोनी (भाजपा)
{विजय नगर अन्य प्रमुख मार्गों निर्माण कराना
{बच्चों-बुजुर्गों के लिए वार्ड के पार्कों का विकास कराया जाएगा
{वार्ड में 90 प्रतिशत विकास पहले से है।
{अन्य जरुरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
{सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी
{समय सीमा: जल्द से जल्द
{पूरे वार्ड में लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना
{पानी पाइप लाइनों को ठीक करवाना
{चौक सीवेज लाइन की समस्या का निदान
{सफाई कामगारों की संख्या बढ़वाना
{वार्ड में स्वच्छता पहली प्राथमिकता
{समय सीमा: अगले एक साल में
{वार्ड में स्वच्छता का अभियान
{कम दबाव से पानी की समस्या को खत्म करना
{पूजा श्री, दाता कॉलोनी का एप्रोच मार्ग निर्माण कराना
{नंदानगर कॉलोनी में सीमेंट- कांक्रीट सड़क निर्माण
{नागरिकों को निगम की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना
{समय सीमा: अगले वित्तीय वर्ष तक
{लोगों को गंदगी से निजात दिलाना
{वार्ड की जर्जर सड़कों का ठीक करवाना
{बिजली और स्वच्छ पानी उपलब्ध करना
{नगर निगम की सभी सुविधाएं लोगों तक पहुंचाना
{समस्याओं का तत्काल निदान करवाना।
{समय सीमा: एक साल
{वार्ड की ग्रामीण आबादी को निगम की सुविधाएं उपलब्ध कराना
{वार्डवासियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करना
{पार्षद निधि के अलावा अन्य निधियों से भी वार्ड का विकास
{बेहतर सड़कें, बेहतर साफ-सफाई
{पानी जैसी समस्या का पूरी तरह खत्म करना।
{समय सीमा: पूरा कार्यकाल
{स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना
{वार्ड में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना
{सड़कों की बदहाली दूर करना
{80 फीसदी गरीब आबादी का जीवन स्तर सुधारना।
{सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाना।
{समय सीमा : पांच साल में
सभी कार्य कराने होंगे
वार्ड पांच पार्षद: दीपा वासवानी (भाजपा)
वार्ड तीन पार्षद: अशोक मारन, (कांग्रेस)
वार्ड एक पार्षद: राजकुमारी मीणा (भाजपा)
संतनगर भास्कर|भोपाल
नगरीयनिकाय के चुनाव में प्रत्याशियों ने जी तोड़ मेहनत की, जिसमें छह में से पांच पार्षद भाजपा के चुने गए। जनता ने सत्तारूढ़ दल के पार्षदों को इसीलिए चुना है कि वह विकास में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा सकेंगे। इस दौरान प्रत्याशियों ने संतनगरवासियों से जो वादे किए हैं अब उन्हें निभाने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है। यानी जनता को अब नवनिर्वाचित पार्षदों से अच्छे और तेज विकास की उम्मीद है। पार्टी ने चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें संतनगर और गांधीनगर के विकास के लिए आधा दर्जन से अधिक वादे शामिल हैंे। आइए देखते हैं कि चुनावी समर में नेताओं ने जनता से क्या किए थे वादे।
येकिए थे वादे...
नेताओंने कहा था कि हमारे नुमाइंदे चुनकर आए तो लालघाटी-संत हिरदाराम नगर मार्ग पर बने मैरिज गार्डनों के लिए बारात पथ बनाए जाएंगे, जिससे बारातें निकलते समय होने वाली यातायात की समस्याओं से निजात मिलेगी। संतनगर में स्टेडियम बनाया जाएगा, बस स्टैंड से लेकर गुलाब उद्यान सीहोर नाके तक आदर्श मार्ग का निर्माण करेंगे। भवानी मार्ग पर भेजी गई संत कंवरराम सब्जी मंडी की समस्याएं खत्म की जाएंगी। बोट क्लब का निर्माण किया जाएगा। गांधीनगर में व्यवस्थित बस स्टैंड, हाट बाजार बनाया जाएगा। हालांकि बीजेपी के संत हिरदाराम नगर के लिए वादों को देखें तो बारात पथ की घोषणा सवाल पैदा करने वाली है, क्योंकि मैरिज गार्डनों को मामला उलझा हुआ है। बस स्टैंड से गुलाब उद्यान तक आदर्श मार्ग का वादा भी पहले से पूरा है, क्योंकि बस स्टैंड से गुलाब उद्यान सीहोर नाके तक बीआरटी कॉरिडोर है। इसका और क्या विकास किया जाएगा यह समझना होगा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान उपनगर में स्टेडियम की तरह है, इसका विकास बीजेपी के स्टेडियम बनाने के वादे को पूरा कर देगा। इससे खेल प्रेमियों को लाभ मिलेगा।
चुनौतीतो यह होंगी
संतहिरदाराम नगर की बड़ी समस्या गंदगी की है, जोन का प्लॉनिंग का मामला भी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। समय सीमा में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, गुलाब उद्यान को ऐसा बनाना कि राजधानी से लोग इसे देखने आएं। सीहोर नाके पर बने पार्क में रौनक लाने के प्रयास करने होंगे।
तयकी प्राथमिकताएं
वैसेतो नगर निगम की ड्यूटी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना होती है। पानी, सड़क, बिजली, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की अपेक्षा पार्षद से होती है। नए चुनकर आए पार्षदों ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं, बहुत हद तक इन्हीं जरूरतों को पूरा करने की बात वह कह रहे हैं। देखते हैं क्या प्राथमिकताएं तय की हैं उन्होंने।