एमपी पीएससी ले रहा ज्यादा फीस
कईभर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के कारण एमपी पीएससी की साख गिरी है। इसे बचाने के लिए अब आयोग किसी एजेंसी को हायर कर परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने जा रहा है। एजेंसी परीक्षा कराने के लिए कितनी फीस लेगी, यह अभी तय नहीं है, लेकिन पीएससी ने 1640 रुपए जमा कराना शुरू कर दिए हैं। अभी तक 125 रुपए जमा करके असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों को अब 1640 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शेषपेज 3
^यह तोठगी है
मप्रलोकसेवा आयोग ऑनलाइन परीक्षा कराने के नाम पर आवेदकों से ज्यादा फीस वसूल रहा है। जब छत्तीसगढ़ 435 रुपए में ऑनलाइन परीक्षा करवा सकता है तो मध्यप्रदेश 1640 रुपए क्यों ले रहा है?
श्यामसिंह, शिकायतकर्ता