केबल खुदाई ऐसी हो कि टूटे पाइप लाइन
भेल भास्कर. भोपाल| भेलक्षेत्र में जगह-जगह बिछाई गई नर्मदा जल की पाइप लाइन में लीकेज नहीं रुक रहा है, जिससे घरों के अंदर पानी का प्रेशर काफी कम है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या हल नहीं हो रही है। अयोध्या नगर के रहवासियों का कहना है कि यहां के सभी सेक्टर में पाइप लाइनों से लीकेज हो रहा है। यहां खुदाई का काम इस तरह से किया जाए कि पाइप लाइन टूटे।