एक और सड़क की डिजायन बदलेगी
सीपीए द्वारा बनानी है यह सड़क,सुख सागर सहित दो दर्जन कॉलोनियां जुड़ेंगी
भेल भास्कर|भोपाल
भेलक्षेत्र में एक और नई बनने वाली सड़क का डिजायन बदलेगा। पिछले दिनों इस सड़क के डिजायन को लेकर हुए विवाद के बाद इसे बदला जा रहा है। राजधानी परियोजना प्रशासन(सीपीए) बनाई जा रही यह सड़क करीब 7 किलोमीटर लंबी है।
सीपीए अधिकारियों के अनुसार इस नई सड़क का डिजायन अब इस तरह से बनाया जा रहा है कि रास्ते में किसी प्रकार का अतिक्रमण या मकान आए। पिछले दिनों कई मकानों के बीच में आने के कारण ही लोगों ने विरोध कर दिया था। इस संबंध में पिछले दिनों गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
कईसड़कों से होगा जुड़ाव
सीपीएअधिकारियों के अनुसार यह नई सड़क सुख सागर और तुलसी परिसर सुखसागर कॉलोनी होते हुए बनेगी। इस सड़क के बनने से अवधपुरी से आनंद नगर तक पहले से बन रही सड़क को जोड़ा जा सकेगा। साथ ही अवधपुरी उसके आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले करीब 25 हजार लोगों को लाभ होगा। अभी कई सड़कों के लिए अलग-अलग रास्ते पर होकर लोगों को गुजरना पड़ता है।