पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अप्रैल में तैयार हो जाएगा का नया भवन

अप्रैल में तैयार हो जाएगा का नया भवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल भास्कर. भोपाल|कस्तूरबा अस्पतालके नए बन रहे मेडिकल विंग का भवन इस साल अप्रैल माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद शिफ्टिंग सहित अन्य काम शुरू होंगे, जिसमें 6 माह से ज्यादा का समय लग सकता है। जबकि ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, पैथोलॉजी प्रशासनिक विंग का रिनोवेशन का कार्य पूरा हो गया। दो साल पहले छत ढहने के बाद से मेडिकल विंग भी इसी में शिफ्ट की गई थी।

साढ़े चार करोड़ रुपए से तैयार हो रहे मेडिकल विंग के नए भवन का करीब 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। शेष निर्माण कार्य में छत के साथ ही ऊपरी मंजिल की दीवार बनना हैं। भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा के अनुसार निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल माह तक भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। भवन के अन्य कार्य पूरा होने के बाद मेल, फीमेल और चाइल्ड वार्ड इसमें शिफ्ट होंगे। इस क्षेत्र का आदर्श अस्पताल बनाने के लिए ही नई विंग का निर्माण और पुरानी विंग का रिनोवेशन किया गया है।

कस्तूरबा अस्पताल