पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कंपनी के सेवा शिविर में बिल ज्यादा आने की शिकायत

बिजली कंपनी के सेवा शिविर में बिल ज्यादा आने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीनाल स्थित बिजली दफ्तर में पिछले दिनों लगाया गया था शिविर, जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का तुरंत निदान किया गया

िवद्युत सब स्टेशन

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अयोध्या जोन द्वारा गुरुवार को बिजली उपभोक्ता की शिकायत निवारण के लिए सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर में सबसे ज्यादा लोग बिल ज्यादा आने की शिकायत लेकर पहुंचे।

सुबह 10.30 बजे से शाम को 5 बजे तक लगने वाले इस शिविर में मीटर तेज चलने, जाम होने, मीटर रीडिंग गलत होने, रजिस्ट्रेशन नाम परिवर्तन जैसी शिकायतें लोगों ने की। शिविर में कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक अमृतपाल सिंह, विजलेंस के अतिरिक्त महाप्रबंधक संजय नेहलानी प्रबंधक दीपक चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर की खास बात यह रही कि शिकायत का निवारण भी तुरंत ही वहां मौजूद अधिकारियों ने तुरंत करवाया। इसमें कई उपभोक्ताओं के मीटर खराब चलने की शिकायत थी। अतिरिक्त महाप्रबंधक ने तुरंत ही लाइनमेन को भेजकर मीटर बदलवाकर उपभोक्ता से पूछा कि अब मीटर सही है या नहीं। बिजली बिल ज्यादा आने के बारे में भी उन्होंने मीटर चेक करवाने के बाद नए बिल भी बनवाए। उन्होंने बताया कि अयोध्या जोन में एक-एक बिजली खंभे को चेक कर अवैध कनेक्शन हटाया गया, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी हो। आज इस जोन की यह स्थिति है कि सभी झुग्गी में मीटर लग गए हैं।

शक्तिनगर में पहुंचे उपभोक्ता

बिजलीकंपनी के शक्ति नगर स्थित सब स्टेशन पर भी शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। इस शिविर में भी कई बिजली उपभोक्ा बिल ज्यादा आने और मीटर में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर पहुंचे। उपभोक्ताओं के अनुसार घर में सीएफएल बल्ब लगाने के बाद भी बिल कम नहीं हो पा रहा है। इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके। कंपनी अधिकारियों के अनुसार टीवी को रिमोट की जगह स्विच से बंद करने पर बिजली खर्च होती है।