स्वच्छता को देंगे प्राथमिकता
भेलक्षेत्र में चुनाव जीतकर आए नव निर्वाचित पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को चुनावी प्रचार के दौरान जनता से जनसंपर्क के दौरान कई वादे किए। भास्कर ने जाना कि यह वादे कब तक पूरे किए जाते हैं या किस प्रकार इन्हें पूरा करने का प्रयास पार्षद करेंगे। इसपर अधिकतर पार्षद जल्दी ही वादे पूरे करने के साथ ही समस्याओं का तुरंत निराकरण करवाने की बात कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उनसे उनकी प्राथमिकताओं के बारे में भी जानकारी ली गई। इन सभी पार्षदों का कहना है कि वह स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी से प्रयास शुरू करेंगे।
एकदर्जन नए पार्षदों के लिए है बड़ी चुनौती
चारपार्षदों को छोड़ कर भेल क्षेत्र के सभी एक दर्जन पार्षद नए हैं, जिन्हें पार्षदी का अनुभव नहीं होने से विकास कराने में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। हालांकि सभी नए पार्षदों का कहना है कि वह जल्द से जल्द विकास कराने के लिए अपनी सोच-समझ और क्षमताओं को बढ़ाते हुए क्षेत्र में काम कराएंगे। सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बजट की राशि का पूरा उपयोग करेंगे।
वार्ड 68 हरिशंकर मिश्रा (भाजपा)
प्राथमिकता-
स्मार्ट वार्ड की कार्य योजना तैयार कर उसके लिए साधन जुटाना। सड़क और नाली के अलावा स्वच्छता अभियान चलाए रखना।
वार्ड 64 सुरेंद्र वाडिका (भाजपा)
प्राथमिकता-कल्पना नगर सोनागिरी सहित सभी कॉलोनियों की बेहतर प्लानिंग के अनुसार सुधारना। सड़क और नाली दुरुस्त कराना होगा लक्ष्य।
वार्ड 60 ऊषा चुरेंद्र (भाजपा)
प्राथमिकता-वार्ड की जर्जर सड़कों पर रहेगी निगाह। स्ट्रीट लाइट, पानी और पार्क की सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा सपना है, जिसे मैं साकार करने का प्रयास करूंगी।
वार्ड 55 अर्चना परमार (भाजपा)
प्राथमिकता-स्मार्ट वार्ड बनाने का पूरा करेगंे प्रयास। हर घर में नर्मदा जल पहुंचाना है मेरी प्राथमिकता में शामिल। क्षेत्र की जर्जर सड़कें करेंगे दुरुस्त।
वार्ड 66 लक्ष्मी ठाकुर (भाजपा)
प्राथमिकता-सबसे पहला प्रयास स्मार्ट वार्ड की कार्य योजना तैयार कर उस पर तुरंत अमल करवाना -सड़कों को सुधरवा कर पानी निकासी की व्यवस्था कराना
वार्ड 62 डॉली मनीष यादव (कांग्रेस)
प्राथमिकता-शेष बचे हुए कार्यों को पूरा करवाकर वार्ड को स्मार्ट श्रेणी में लाना-आनंद नगर बिजली कॉलोनी सहित पूरे वार्ड का साफ सुधरा बनाए रखना
वार्ड 57 रश्मि द्विवेदी (भाजपा)
प्राथमिकता-सीवेज नेटवर्क दुरुस्त कराने के साथ ही सड़कों का डामरीकरण करने पर रहेगा जोर। पार्षद निधि का पूरा उपयोग किया जाएगा।
वार्ड 53-नारायणी अहिरवार (भाजपा)
प्राथमिकता-वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए सफाई अमला पर्याप्त रूप से रखेंगे। नर्मदा जल हर घर में जल्द से जल्द मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
वार्ड 67 गिरीश शर्मा (कांग्रेस)
प्राथमिकता-सोनागिरी से रजत नगर, विवेकानंद कॉलोनी होते अयोध्या बायपास तक आदर्श रोड बनाना। लेबर कॉलोनी, सतनामी नगर की स्थिति सुधारना।
वार्ड 63 दया कैथोरिया (भाजपा)
प्राथमिकता-सबसे पहला प्रयास वार्ड की सभी बस्तियों में बिजली, पानी साफ सफाई करवाना -सड़क और नाली दुरुस्त कराना
वार्ड 59 फकीरा कचके (भाजपा)
प्राथमिकता-स्मार्ट वार्ड की कार्य योजना तैयार करना। सड़क और नाली दुरुस्त करवाने के साथ नर्मदा जल हर घर में जल्द से जल्द पहुंचाना रहेगी प्राथमिकता।
वार्ड 54 सीमा यादव (भाजपा)
प्राथमिकता-सड़क, स्ट्रीट लाइट और नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान देंगे। िवकास निधि का पूरा उपयोग कर सुविधाएं बढ़ाना रहेगा लक्ष्य।
वार्ड 65 संजय वर्मा (भाजपा)
प्राथमिकता-सबसे पहले वार्ड को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की तर्ज पर प्लानिंग करना -सड़क और नाली दुरुस्त कराने के लिए जरूरत पड़ने पर सहयोग लेना
वार्ड 61 गणेश राम नागर (भाजपा)
प्राथमिकता-प्लानिंग के तहत स्मार्ट वार्ड बनाने के लिए व्यवस्थाएं करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवाना। खजूरी कलां रोड पर मैजिक, नर्मदा जल उपलब्ध कराएंगे।
वार्ड 56 केवल मिश्रा (भाजपा)
प्राथमिकता-सड़क डामरीकरण और सीमेंट-कांक्रीट की सड़कें बनवाना है लक्ष्य। इसके साथ ही कचरा प्रबंधन कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।
वार्ड 52-रामबाबू पाटीदार (भाजपा)
प्राथमिकता-स्मार्ट वार्ड की कार्य योजना तैयार करना। सड़क और नाली दुरुस्त कराना। नए बजट के अनुरूप जल्द कार्य कराए जाएंगे, जिससे वार्डवासी सुविधापूर्वक रहें।