पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार भास्कर. भोपाल| चूनाभट्‌टीके रहवासियों को बिजली बिल जमा करने

कोलार भास्कर. भोपाल| चूनाभट्‌टीके रहवासियों को बिजली बिल जमा करने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल| चूनाभट्‌टीके रहवासियों को बिजली बिल जमा करने के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। उन्हें या तो बिट़्टन मार्केट स्थित बिजली कार्यालय या फिर न्यू मार्केट स्थित बिजली कार्यालय जाना पड़ रहा है। चूनाभट्‌टी स्थित गंगोत्री हाइट्स निवासी कुंजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दिनों ड्यू डेट में शाहपुरा बिजली कार्यालय में लगी एटीपी मशीन से बिजली बिल जमा करने गए थे, लेकिन ऑपरेटर ने बिल जमा करने से इंकार कर दिया और उन्हें बिट्‌टन मार्केट कार्यालय जाने की सलाह दी। श्री श्रीवास्तव का कहना है कि एटीपी मशीन से कहीं से भी बिल जमा करने की सुविधा रहती है।

उनका कहना है कि चूनाभट्‌टी के करीब शाहपुरा है। इसलिए यहां पर बिल जमा करने की सुविधा मिलनी चाहिए। इस बारे में बिजली कंपनी के अफसरों का कहना है कि बिजली बिल जमा करने का साफ्टवेयर अपडेट हो रहा है। इस वजह से उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। इससे बचने के लिए फिलहाल वे अपने जोन के दफ्तर में ही बिल जमा करें।