- Hindi News
- तीन बल्ब लाओ और एक एलइडी लाइट मुफ्त पाओ : बिजली कंपनी
तीन बल्ब लाओ और एक एलइडी लाइट मुफ्त पाओ : बिजली कंपनी
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अब भोपाल में उपभोक्ताओं को मुफ्त में एलईडी देगी। बिजली बचाने के लिए शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत इस एलईडी के बदले सिर्फ घर के कोई भी तीन बल्ब कंपनी को देना होंगे। केंद्र सरकार की डिमांड साइड मैनेजमेंट (डी एसएम) योजना फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली में चल रही है। बिजली कंपनी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में यह योजना काफी सफल हुई है। उसके बाद ही केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों को इस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना से कंपनी के ऊपर अतिरिक्त भार शुरू में सकता है, लेकिन बाद में बिजली खपत काफी तेजी से कम होने लगेगी। खपत बढ़ने के कारण बाहर से बिजली खरीदने में जो राशि कंपनी द्वारा खर्च की जा रही है, वह बच जाएगी। यह लंबी योजना है, लेकिन इसका लाभ कंपनी के साथ ही प्रदेश को होगा।
कनेक्शन नियमित होंगे
अधिकारियोंके अनुसार बिजली कंपनी द्वारा शहर के करीब लगे हुए उन अस्थाई कनेक्शन को भी नियमित कर रही है, जो ग्रामीण फीडर से जुड़े हैं। यह कनेक्शन उन स्थाई कनेक्शन के करीब होना चाहिए, जो 50 मीटर के दायरे में हों। इसके लिए बिजली कंपनी तैयार है।
{ तीन बल्ब देना होंगे एक एलईडी के लिए
{ 50 फीसदी से ज्यादा घट जाएगा बिजली बिल
{ अगर खरीदा जाए तो 6 माह में वसूल हो जाती है कीमत
{ सीएफएल से चार गुना महंगा और बल्ब से दस गुना महंगा आता है एलईडी
{ केंद्र सरकार की योजना पहली बार प्रदेश में शुरू