पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मदरसों में होगी स्काउट गाइड की ट्रेनिंग

अब मदरसों में होगी स्काउट गाइड की ट्रेनिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमान शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए शुरू होंगे ट्रेनिंग कैंप

नई पहल

दीनीमदरसों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक भी अब स्काउट गाइड का हिस्सा बन सकेंगे। इसकी शुरुआत जमी-अत उलमा मप्र ने भोपाल से की है। भारत स्काउट एंड गाइड के सहयोग से बेसिक स्काउट मास्टर ट्रेनिंग कैंप शुरू किया गया है। आधुनिक तकनीक वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के चलते मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दिनों एक सप्ताह का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे, शिक्षक अन्य स्टाफ शामिल हुआ।

जमी अत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मो. हारून ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से बदलाव रहा है। इसे देखते हुए दीनी मदरसों में इस तरह की ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। ये कैंप भोपाल सहित पूरे देश के दीनी मदरसों में चलाए जाएंगे। इस कैंप में भारत स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक पूरा सहयोग कर रहे हैं।

मदरसों के बच्चों को स्काउट एवं गाइड की ट्रेनिंग के लिए हाजी मो. इमरान, मो. हनीफ, मौलाना ताहिर साहब, मो. कलीम, मो. आमिर, इस्माइल बैग, मौलाना मुफ्ती साबिर साहब आदि लोगों ने अपना योगदान दिया। इस तरह के अन्य कैंप भी समय-समय पर आयोजित होंगे। इसके लिए देश भर के मदरसों से संपर्क किया जाएगा। बड़े स्तर पर ये मुहिम चलाई जाएगी। इस मुिहम के तहत मदरसों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक भी स्काउट गाइड का हिस्सा बनेंगे।

पिछले दिनों मदरसों के विद्यार्थियों स्टॉफ ने स्काउट गाइड की ट्रेनिंग ली।