ऑटो चालकों की मनमर्जी पर अब लगेगा अंकुश
ऑटोचालकों द्वारा बिना मीटर से मनमाना किराया वसूलने की प्रथा पर अब रोक लगेगी। ऑटो चालकों को मीटर से ही चलना होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। जल्द ही ऑटो में इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगाए जाएंगे। मीटर लगाने के लिए जिला प्रशासन, नापतौल और परिवहन विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक भी हो चुकी है। इनके लग जाने से 8 हजार ऑटो चालकों को मीटर से चलना जरूरी होगा।
जानकारी के अनुसार शहरी परिवहन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ऑटो चालकों को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाने की योजना है।
^शहर में चल रहे ऑटो में जल्द ही इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगाने का काम शुरू होगा। इसके अलावा ड्रेस कोड अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी। इन पर जल्द अमल होगा। -निशांतवरवड़े, कलेक्टर
होगा चालकों का रिकाॅर्ड
जिलाप्रशासन ऑटो चालकों का पूरा रिकार्ड रखेगा। ऑटो चालक किस स्टैंड में रजिस्टर्ड है इसकी जानकारी होगी। इसके अलावा चालकों को यूनिफाॅर्म और नेम प्लेट भी लगाना होगी। शहर में ऑटो चालकों के स्टैंड भी तय होंगे।